फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस का संकट: किला रायपुर से पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Sun, 30 Jan 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के किला रायपुर से पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।
विज्ञापन
जसबीर सिंह खंगूड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के किला रायपुर से पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि दुखी मन से मैं आपको यह त्याग पत्र भेज रहा हूं। 20 साल के अपने राजनीतिक सफर में मुझे विधायक रहते हुए बेहद अच्छा तजुर्बा हुआ है। मैं और मेरे 60 वर्षीय पिता भी त्याग पत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन


खंगूड़ा का परिवार कांग्रेस का वफादार रहा है। वे 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2012 में वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। खंगूड़ा बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं। उनका लुधियाना में फाइव स्टार होटल है। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी माने जाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें