फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने लगाए सीएम बादल पर गंभीर आरोप, सुखबीर को भी घेरा

Sat, 31 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बादल पर घोटाले का आरोप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पंजाब के को-कनवीनर और हलका लंबी से पार्टी उम्मीदवार जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर सूबे के खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ से जारी प्रैस बयान में जरनैल सिंह ने कहा कि एक तरफ तो सूबे का खजाना लगभग खाली पड़ा है, दूसरी तरफ राजनैतिक फायदा लेने के लिए बादलों की तरफ से घोटाले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते जरनैल सिंह ने कहा कि लम्बी के गांव सिंघेवाल में वोटर सूची मुताबिक 372 घर हैं, जबकि 564 मकानों के मरम्मत के लिए 15 -15 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 192 ऐसे घरों के लिए मरम्मत राशि के चैक जारी करना, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है, साफ इशारा करता है कि यह बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा 15,000 रुपये प्रति घर के हिसाब के साथ 192 फर्जी घरों के लिए दी गई राशि 28,80,000 रुपये बनती है। जरनैल सिंह ने कहा कि यह तो सिर्फ एक गांव की बात है। यदि पूरे पंजाब की बात की जाए, तो पता नहीं ओर कितने गांवों में ऐसे घोटाले किए गए हैं। जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में साढ़े बारह हजार के लगभग गांव हैं और यदि पूरे पंजाब के 200 गांवों में भी ऐसा घोटाला हुआ हो तो यह राशि 57 करोड़ पहुंच जाती है।

जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि बादलों की शह के बिना ऐसा होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह राशि बादलों की जेब में गई होगी। उन्होंने मांग की है कि ऐसे घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिसके बादलों की वास्तविक्ता सामने आ सके। इसके अलावा, जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में इस समय बादलों की तरफ से माफिया राज चलाया जा रहा है और सूबे के खजाने को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेता-बजरी, ट्रांसपोर्ट, केबल और शराब के कारोबारों को बादलों ने कंट्रोल किया हुआ है। उन्होंने पंजाब की जनता को भरोसा दिया कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद बादलों की तरफ से किए गए सब घोटालों की गहराई से जांच की जाएगी और जनता का लूटा हुआ पैसा इनके पास से वसूल कर सार्वजनिक कामों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें