जोगी इनेलो के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। गोहाना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके डा. केसी बांगड़ को जेजेपी की कोर कमेटी ने पार्टी के प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व वाइस चांसलर डॉ. बांगड़ इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे।
विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त
जेजेपी ने खेल प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। महावीर फोगाट को पार्टी के खेल प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट के पिता हैं। कुवि में रजिस्ट्रार रह चुके डॉ. जगदीश कादियान को जेजेपी का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।
पानीपत के सुरेश मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इनेलो के प्रचार सचिव रहे राजकुमार रिढाऊ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। उधर, वल्लभगढ़ में इनेलो के हलका प्रधान ठाकुर राजाराम ने मंगलवार को जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए।