फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकीदास हत्याकांड : मुख्य साजिशकर्ता अमित उर्फ शराबी फिर सात दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकीदास हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अमित कुमार उर्फ शराबी को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की पुलिस ने दूसरी बार सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 25 जून से शुरू हुए रिमांड की अवधि में अभी तीन दिन शेष हैं, इसलिए चंडीगढ़ पुलिस को आरोपी की कस्टडी के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पहले रिमांड के दौरान पूछताछ पूरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद सांबा पुलिस ने अदालत से दोबारा रिमांड मांगा, जिसे मंजूर कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक रिमांड पूरा होने के बाद एक जुलाई को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि उसे चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा जाएगा या किसी अन्य मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि अमित कुमार उर्फ शराबी से पूछताछ में हत्या की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें