फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से कैसे बचे 'कर्नल'? पढ़िए पूरी कहानी

Wed, 10 Sep 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर की बाढ़ में फंसे चंडीगढ़ सेक्टर -38 वेस्ट निवासी रिटायर्ड कर्नल जतिंदर सिंह व उनकी पत्नी राजिंदर कौर को सुरक्षित निकालकर एयरफोर्स का विमान मंगलवार को ले आया है। उन्होंने बताया कि वे छुट्टी मनाने श्रीनगर गए थे।
विज्ञापन


झेलम नदी के पास ही उनका गेस्ट हाउस था। छह सितंबर को अचानक झेलम नदी से पानी गेस्ट हाउस में आ गया। कुछ ही देर में गेस्ट हाउस का फर्स्ट फ्लोर पानी में डूब गया। जान बचाने के लिए वे दूसरे फ्लोर पर चढ़ गए। वहां भी पानी बढ़ता जा रहा था।

उसके बाद वे दूसरे फ्लोर की छत पर बैठ गए। छत पर उनके अलावा 28 लोग और थे। एक दिन बिताने के बाद आर्मी के जवान बोट लेकर आए और बोट में बैठाकर आर्मी कैंप लेकर आए।
विज्ञापन

6 मंजिला हॉस्पिटल आधा डूबा था पानी में

कर्नल ने बताया कि जब वे बोट से आर्मी कैंप की ओर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक छह मंजिला हॉस्पिटल आधा डूबा हुआ था। मरीज बचाने की गुहार लगा रहे थे।

कई मरीज व उनके परिजन बिल्डिंग से लटके थे, ताकि बोट आए तो वे सबसे पहले चढ़ पाएं, लेकिन बोट भी एक बार में करीब 15-20 लोगों को ही लेकर जा पाते थे।

आर्मी की बोट ने कई चक्कर लगाए। कर्नल जतिंदर सिंह ने बताया कि आर्मी कैंप में एक दिन रुकने के बाद सोमवार को वे दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए। उसके बाद वे एयरबेस पहुंचे और वहां से एयरफोर्स के विमान से चंडीगढ़।

उन्होंने बताया कि जिंदगी में उन्होंने ऐसा हादसा नहीं देखा। मीडियाकर्मियों से बाते करते हुए राजिंदर कौर की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए सेना के जवान भगवान बनकर आए थे।
विज्ञापन

विदेशी नागरिकों सहित 451 को बचाया

चंडीगढ़ एयरफोर्स के विमान मंगलवार को श्रीनगर से करीब 451 लोगों को लेकर पहुंचे। इनमें छह अफगानी, दो इंग्लैंड व दो अन्य विदेशी नागरिक भी शामिल थे। एयरफोर्स के जवानों ने सभी का मेडिकल चेकअप कराया। उसके बाद उन्हें बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर छुड़वाया।

इसलिए फंस गए विदेशी
अफगानी नागरिक  हामिद पोपल ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ श्रीनगर के हाईवे होटल में रुके थे। उनके मुताबिक उन्हें पता चला कि बाहर कुछ हो रहा है। जब वे बाहर आए तो कश्मीरी भाषा में एनाउंसमेंट हो रहा है।

इसलिए उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। बाहर भागते लोगों को रोका तो वे भी कुछ नहीं बता पाए। जब वे वापस होटल पहुंचे तो अचानक बाढ़ का पानी आ गया और चेस्ट तक पानी भर गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें