जलियांवाला बाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दे चुके क्लीनचिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जलियांवाला बाग के नए स्वरूप का लोकार्पण किया था। इसके तत्काल बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर जलियांवाला बाग में किए गए बदलाव पर सवाल खड़े किए, तो उन्हीं की पार्टी के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे क्लीनचिट देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से रेनोवेशन कार्य बहुत बढ़िया हुआ है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी माना कि विरासती जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जलियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टियों में चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जबकि पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय संस्कृति मंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और तीन नामित सदस्य (पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सांसद तरलोचन सिंह, सांसद श्वेत मलिक) इसके ट्रस्टी हैं।