फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में भारतीय छात्र की मौत, छह महीने पहले गया था, परिवार की सरकार से शव लाने की अपील

Fri, 06 Oct 2023 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ किसी को लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। पारिवारिक के लोगों ने बताया कि चार दोस्तों में से अकेले राहुल की ही मौत हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर रोते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के सोढल के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक राहुल हांडा की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में सन्नाटा पसर गया और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हर कोई हैरान: ससुराल वालों को बहू ने दिया खाना... पुलिस को पड़ा बुलाना, दिन में थी... रात में ले गया दीवाना

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि राहुल छह महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि कनाडा में पढ़ाई करके वहां सेटल होकर वह परिवार को संभालेगा। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार के दूसरे सदस्य ढांढस बांधने की कोशिश कर रहे हैं पर माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खौफनाक: पबजी खेलने नहीं दिया तो 13 साल के किशोर ने की दोस्त की हत्या, चार दिन बाद हाथ-पैर कटा शव मिला

पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ किसी को लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। पारिवारिक के लोगों ने बताया कि चार दोस्तों में से अकेले राहुल की ही मौत हुई है। बाकी तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका उपचार चल रहा है। परिवार ने बेटे के शव को भारत लाने की सरकार से अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें