फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर उपचुनाव जीतने वाले MLA मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ, परिवार सहित सीएम मान से मिले

Wed, 17 Jul 2024 04:09 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जालंधर पश्चिमी सीट से उपचुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्ती के विधायक मोहिंदर भगत ने बुधवार को चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ ले ली है। शपथ से पहले वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले। मोहिंदर भगत परिवार सहित चंडीगढ़ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विधायक मोहिंदर भगत का मुंह मीठा करवाते सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की जालंधर वेस्ट के आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर भगत ने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली है। विधायक मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में विधायक पद की शपथ ली है। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने उन्हें अपने कार्यालय में विधायक के रूप में शपथ दिलाई। इसके साथ ही अब मोहिंदर भगत औपचारिक तौर पर जालंधर वेस्ट के विधायक बन गए हैं।  इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। मोहिंदर भगत जालंधर से 37,325 वोटों से जीते और आप को 58 फीसदी मत मिले।
विज्ञापन


शपथ से पहले विधायक मोहिंदर भगत परिवार सहित सहित मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले। चुनाव जीतने के बाद उनकी सीएम मान से पहली मुलाकात थी। सीएम आवास में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मोहिंदर भगत का मुंह मिठा करवाया।

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मोहिंद भगत को पंजाब सरकार की कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री मान ने खुद यह एलान किया था कि जीत के बाद भगत को मंत्री बनाया जाएगा। सीएम मान ने स्टेज से कहा था कि आप मोहिंदर भगत को जिताओ, आगे मंत्री बनाने की सीढ़ियां मैं चढ़ाऊंगा... सीएम जालंधर की जनता से किया वादा पूरा करने जा रहे हैं। 

गुरमीत मीत हेयर की जगह भी खाली

सांसद गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया है। मोहिंदर भगत राज्य के खेल मंत्री बन सकते हैं। चूंकि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब है, ऐसे में यह विभाग उनके लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जा रहा है। मोहिंदर भगत खुद खेल उद्योग चलाते हैं और उनको कई समस्याओं का पता है।
विज्ञापन


पिता भी रह चुके हैं मंत्री
मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री बने थे। वह पंजाब के निकायमंत्री रह चुके हैं। जालंधर में जिस तरह से आप को मतदाताओं ने वोट डाला है, उससे सीएम मान काफी खुश हैं। वह जालंधर में घर लेकर भी रह रहे हैं और जालंधर वासियों के साथ किये वादों को वह पूरा करने की तैयारियां कर रहे हैं। जालंधर वेस्ट सीट पर आप को एकतरफा जीत मिलने से आप वर्कर उत्साह व ऊर्जा से लबरेज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें