कनाडा जाना था, बहुत खुश था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि जिंदा लाश बनकर रह गया। देखकर मां-बाप बस रोते ही रहते हैं। घटना पंजाब के जालंधर की है। सेंट्रल टाउन में करियाना की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार बिलख-बिलख कर बताते हैं कि उनका 24 साल का बेटा है विशाल, जो आज एक जिंदा लाश बनकर रह गया है।
वह नवंबर में एक हादसे का शिकार हुआ था, उसके बाद से कोमा में है। इसके साथ ही उसका कनाडा जाने का सपना भी चूर-चूर हो गया। आइलेट्स की थी, कनाडा का वीजा भी मिल गया था। एक महीने बाद फ्लाइट थी, लेकिन भगवान को मंजूर नहीं था कि वो कनाडा जाए।