फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जेटली ने उठाए साहसिक कदम : ओपी धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की याद में प्रदेश भाजपा ने एक वर्चुअल संवाद का आयोजन किया। इसमें हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली हम सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने अरुण जेटली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस वर्चुअल संवाद में उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़े। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओपी धनखड़ ने कहा कि अरुण जेटली बहु प्रतिभा के धनी थे। वह कार्यकर्ताओं के साथ अपनत्व भाव से मिला करते थे। जेटली ने पार्टी की विचारधारा को सर्वस्व मानते हुए अपना पूरा जीवन पार्टी और देशसेवा में लगा दिया। उनके व्यक्तित्व का ही परिणाम था कि विपक्षी दल भी उनका पूरा आदर सम्मान किया करते थे। कहा कि, वित्त मंत्री रहते हुए कई कठोर निर्णयों को लेकर उन्होंने यह साबित किया था कि देश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए साहसिक कदम उठाने अति आवश्यक हैं और उन्होंने उठाए भी। धनखड़ ने कहा कि सदी के ऐसे महान नेता को वह श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें