फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष बने जगपाल सिंह

Fri, 04 Dec 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला शुक्रवार को हो गया। 50 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर जगपाल सिंह तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह कोर्ट परिसर में सुबह नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर तीन बजे वोटिंग समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। करीब चार बजे आए नतीजों में मुख्य चुनाव अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने सबसे पहले सचिव पद के नतीजे घोषित किए। इसमें संजीव चौधरी ने 23 वोटों से जीत दर्ज की। संजीव चौधरी को कुल 328 वोट मिले और प्रतिद्वंदी मनोज गौर के पक्ष में 305 वोट पड़े।

वहीं इसके बाद उप अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे गौरव शर्मा के पक्ष में रहे। गौरव शर्मा ने यज्ञदत्त शर्मा को 16 वोटों से अंतर से हराकर जीत दर्ज की। गौरव शर्मा को कुल 324 वोट मिले और यज्ञदत्त शर्मा को 308 वोट मिले। वहीं सबसे अंत में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित हुए। जिसमें जगपाल सिंह 50 वोटों के मार्जन से विजयी रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के चुनाव में जगपाल सिंह को कुल 351 वोट और सतीश कादियान को कुल 281 वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद जगपाल सिंह ने  सभी वकीलों के समर्थन पर आभार व्यक्त किया और कहा कि बार एसोसिएशन पंचकूला के वकीलों की समस्याओं को हल करने के लिए  हमेशा काम करेगी।
विज्ञापन


637 वकीलों ने किया मत का इस्तेमाल
मुख्य  चुनाव अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में कुल 748 वोटरों में से 637 ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें अध्यक्ष के चुनाव में सात मत, उप अध्यक्ष के चुनाव में पांच मत और सचिव के चुनाव में  तीन मत रद्द कर दिए गए।

जगपाल सिंह ने कहा- यह होंगी प्राथमिकताएं-
- कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबरों का निर्माण जल्द पूरा करवाना।
- बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी को अपग्रेड कर हाईटेक बनाना।
- सभी चैंबरों में इंटरनेट वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाना।
- कोर्ट परिसर में एटीएम बूथ और डिस्पेंसरी स्थापित करवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें