विद्यार्थियों के अंक और कॉलेज चुनने के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। पहले दो काउंसिलिंग में केवल पंजाब के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जबकि अन्य दो काउंसिलिंग में पंजाब समेत अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी दाखिले के लिए पात्र होंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मुताबिक विद्यार्थी आवेदन के बाद 24 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज का विकल्प भर सकेंगे।
26 जून को पहली काउंसिलिंग के तहत सीटें अलॉट हो जाएंगी। 27 जून से आठ जुलाई तक दाखिले होंगे। फिर से दस से 15 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग के लिए विकल्प भरने का मौका विद्यार्थियों को दिया जाएगा। 17 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। 18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश के आईटीआई में दाखिले होंगे।
सीटें खाली रहने पर तीसरी काउंसिलिंग से पहले फिर से छात्रों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया जाएगा। 23 से 28 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन, कॉलेज च्वाइस भरने के बाद 31 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। एक अगस्त से छह अगस्त तक आईटीआई में दाखिले होंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती है तो चौथी काउंसिलिंग होगी।