विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने दस जुलाई तक हर हाल में काउंसलिंग कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने का समय निर्धारित किया है। विवि बीएड के सरकारी संस्थानों और निजी संबद्ध संस्थानों व कॉलेजों की करीब आठ हजार सीटों को भरने को काउंसलिंग करेगा।
16 जुलाई से बीएड के नए बैच की कक्षाएं शुरू होनी हैं।बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए प्रदेश भर से इस सत्र में 13,647 ने आवेदन किया था, इनमें से एक जून को 12,994 ने ही प्रवेश परीक्षा दी थी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि शुक्रवार शाम को बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम निकाल दिया है। इसके बाद मेरिट और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।