फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: सनम सिंह को हराकर जॉन लैंबल ने किया बड़ा उलटफेर

Wed, 27 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सनम सिंह, टेनिस खिलाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
जॉन लैंबल ने बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप वरीयता प्राप्त शहर के खिलाड़ी सनम सिंह को 2-0 से हराकर आईटीएफ फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में जीत दर्ज की है। सीएलटीए मैदान सेक्टर-10 में खेले गए मुकाबले में जॉन लैंबल ने सनम को पहले सेट में 6-4 व दूसरे सेट में 7-6 से पराजित किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में निकी कलियांद ने सिद्घार्थ को 6-2 व 7-6, विष्णु ने मनीष सुरेश कुमार को 3-6, 6-3 व 6-4, मोहित ने रंजीत सिंह को 3-6, 6-2 व 6-2 और दलविंद्र ने आदिल को 6-0, 6-3 से हराया।

डबल्स मुकाबले के पहले दौर के मैच में शाहबाज खान व सिद्घार्थ की जोड़ी ने तुषार व विजयंत मलिक को 7-6, 7-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में एन श्रीराम बालाजी व विष्णु वर्धन की जोड़ी ने मनीष व विगनेश को 6-2, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें