फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुबह से छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहावना...सात डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार का दिन कभी धूप तो कभी छांव वाला रहा। सुबह अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद भी कभी धूप निकली तो कभी बादल छाते रहे। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यह बदलाव आया है। अब तीन मई की रात से फिर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पिछले कुछ दिनों में मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया लेकिन सोमवार को पारा कुछ ज्यादा ही गिरा।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिन में बूंदाबांदी हुई लेकिन वह इतनी कम थी कि दर्ज नहीं किया जा सका। अब मंगलवार का दिन साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक मार्च से 29 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक शहर में 54.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 71.5 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें