13 साल में सबसे ठंडा रहा जनवरी
इस बार हरियाणा में कड़ाके की सर्दी पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी का महीना पिछले 13 सालों में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। जनवरी में अंबाला का औसत अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री, हिसार का 13.8 और करनाल का 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो पिछले 13 सालों में सबसे कम रहा है।
वहीं, हरियाणा में आठ साल बाद सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में सामान्य बारिश का औसत करीब 14.5 एमएम है। इसके मुकाबले में राज्य में 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 2016 में भी 99 फीसदी कम बारिश हुई थी। साल 2023 में 11.6 एमएम, 2022 में 69.4, 2021 में 20.9, 2020 में 23 और 2019 में 14.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
कहां - कितनी बारिश
| जिला |
बारिश (एमएम में) |
| भिवानी |
15 |
| झज्जर |
10 |
| रोहतक |
11 |
| चरखी दादरी |
05 |
| जींद |
03 |
| फतेहाबाद |
2.5 |
| अंबाला |
02 |
| सोनीपत |
02 |
| पानीपत |
1.5 |
| हिसार |
0.7 |
| महेंद्रगढ़ |
0.5 |
| कैथल |
0.5 |
| सिरसा |
0.2 |
तीन ट्रेनें रद्द, पिहोवा में तीन वाहन भिड़े
कोहरे के चलते तीन ट्रेन झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस रद्द हैं। सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सुबह कोहरे के चलते तीन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि दोपहर को बूंदाबांदी के बाद धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक दो फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।