पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को फिर से मौसम करवट बदल सकता है।
विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 दर्ज किया गया। ट्राइसिटी में बुधवार देर रात को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 1.5 एमएम बारिश नोट की गई।