डेस्टिनेशन आईटी एट नॉर्थ अबकी बार सिटी को नई राहें दिखाकर विदा हो गया।
इसका आयोजन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, चंडीगढ़ और पंजाब के आईटी विभाग के साथ सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित डेस्टिनेशन आई एट नॉर्थ का समापन वीरवार को हो गया।
इस इवेंट में तीन सौ आईटी प्रोफेशनल, सरकारी अधिकारी, एकेडेमिशियन, स्टूडेंट्स की प्रतिभागिता रही। इस इवेंट में देश और विदेश के प्रतिभागी शामिल रहे। अंतिम दिन दो वर्कशॉप हुईं।
विप्रो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट अकादमी की कंसल्टेंट प्रमिता मुखर्जी ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल प्रतियोगी सुविधाओं को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सकारात्मक व्यवहार हरेक प्रोफेशन में लाभदायक है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट तभी काम करता है जबकि ज्ञान, स्किल और टूल्स के संग टेक्नीक को सही ढंग से अप्लाई किया जाए।
जीवन में दस फीसदी वह होता है जो आप चाहते हैं और नब्बे फीसदी वह होता है कि आप किस तरह से काम करना चाहते हैं। प्रोजेक्ट को तैयार करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सफलता तभी मिलती है जब नियमों को फालो किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट शुरू करने के पहले कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
प्रोजेक्ट शेड्यूल ऐसा होना चाहिए जिसमें गलतियां कम हों। मैनेजमेंट एक आवश्यक फैक्टर है। आईटी इंडस्ट्री के बारे में उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ता जागरूक हो गए हैं।
एक से ज्यादा वेंडरों को वह देखते हैं। अंतिम सत्र में कई कंपनियों के सीईओ ने लोगों को जानकारी दी।
नासकॉम रिपोर्ट
1-पांच के ग्रुप में चंडीगढ़ है टीयर टू सिटी।
2-टीयर वन की अपेक्षा ट्रेवलिंग का समय और कीमत कम।
3-ट्रेनिंग के माध्यम से लगातार कर्मचारियों की स्किल बढ़ी है।
4-देशभर में आईटी इंडस्ट्री से तीन गुना है सिटी का ग्रोथ रेट।
5-टीयर वन सिटी की अपेक्षा काम में बारह फीसदी बचत।
6-हेल्थ केयर की सुविधाएं यहां पर अब इंप्रूव हो चुकी हैं।
7-सिटी में पांच साल में होटल की सुविधाएं हुईं डबल।
8-टीयर टू सिटी में चंडीगढ़ बीस फीसदी की दर से आगे बढ़ सकता है।
एसटीपीआई के महानिदेशक ओमकार राय बोले
1-एक्सपोर्ट के लिए यह बेहतरीन सिटी है।
2-यही दर रही तो 2020 तक टॉप पर होगा।
3-ट्राइसिटी में कार्यरत 128 आईटी कंपनियां।
4-पैंतीस हजार लोगों को मिलता है रोजगार।
5-नेशनल औसत से यहां तीन गुना ग्रोथ है।
6-पच्चीस से 64 आवश्यक सुविधाएं आनलाइन।
7-ई वेस्ट को देने की सुविधा को जोड़ा गया है।
प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा बोले
1-सिटी में जल्द ईडीसी सेंटर पूरी लय में आ जाएगा। इसमें काम शुरू हो चुका है।
2-जगह की कमी नहीं, इंक्यूबेशन सेंटर के लिए सरकारी बिल्डिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3-चंडीगढ़ प्रशासन चंडीगढ़ इनोवेशन काउंसिल बनाना चाहती है।
4-चंडीगढ़ की आईटी पालिसी जल्द तैयार की जाएगी।
पंजाब सरकार के मुख्य आईटी सचिव एआर तलवार बोले
1-मोहाली में आईटी सिटी के लिए 1700 एकड़ जमीन तैयार।
2-पंजाब में सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट को प्रमोट करने के लिए योजना तैयार है।
3-पंजाब जल्द लेकर आएगा नई आईटी पालिसी, एक्सपोर्ट प्रमोशन का ध्यान देंगे।