फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी के लिए रिटायर्ड डीएसपी परेशान

Fri, 22 Nov 2013 01:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के एक रिटायर्ड डीएसपी को पानी के कनेक्शन का एनओसी लेने के लिए नगर निगम पब्लिक हेल्थ विंग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड डीएसपी बीडी. बेक्टर ने बताया कि उसका यहां शांति नगर में मकान नंबर 263/3 है। इस मकान में पानी का कनेक्शन लगा हुआ था।

मकान की एनओसी के लिए नगर निगम पब्लिक हेल्थ विंग से भी पानी के कनेक्शन की एनओसी लेनी पड़ती है। उन्होंने दो महीने पहले एनओसी के लिए पब्लिक हेल्थ विंग के पास एप्लाई किया था।
विज्ञापन


पहले तो अधिकारियों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी। यहां मनीमाजरा में विभाग के अधिकारी का तबादला हो गया था।

इसी के चलते यह कह कर टाल दिया जाता था कि नया अधिकारी आएगा, वही एनओसी जारी करेगा। इसी के चलते एक महीने का समय बीत गया।

अब पब्लिक हेल्थ का नये अधिकारी भी यहां जॉंइन कर चुका है। इसके बावजूद पानी के कनेक्शन की एनओसी नहीं मिली है।

वहीं मनीमाजरा के तैनात पब्लिक हेल्थ के एसडीओ गुरमुख सिंह कहना कि वे अभी मनीमाजरा में नये आए है। उनको मामला की जानकारी नही है। फिर वे मामला की जानकारी लेकर एनओसी जल्द जारी करवा देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें