फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों का मुद्दा फिर गूंजा: किरण बोलीं- ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करो, दुष्यंत बोले- कार्रवाई करेंगे

Tue, 27 Dec 2022 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किरण चौधरी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी में कमीशनखोरी चरम पर है। ठेकेदारों और कमीशन खाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि उनके हलके ही अनेक सड़कें जर्जर हैं। पैदल चलने काबिल भी नहीं रही। महम से विधायक बलराज कुंडू ने भी अपने हलके की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बदहाल सड़कों का मुद्दा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी सदन में जोर-शोर से उठा। शून्यकाल में भाजपा की सहयोगी जजपा और कांग्रेस विधायकों ने सड़क निर्माण में कमीशनखोरी के आरोप लगाए। पीडब्ल्यूडी का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के साथ उनकी अपनी पार्टी के विधायकों के निशाने पर भी रहे। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने वाले ठेकेदारों का ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि पांच साल से पहले सड़क उखड़ने पर ठेकेदार की सुरक्षा राशि जब्त करनी चाहिए। जवाब में दुष्यंत ने कहा कि सड़क निर्माण में कम गुणवत्ता का कार्य करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

ईश्वर सिंह ने सबसे पहले सड़कों की बदतर स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग कमीशन खाते रहते हैं और ठेकेदार उचित सामग्री निर्माण के समय नहीं डालते। पांच साल से पहले सड़क टूटने पर भी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कैथल फोरलेन को चीका से पहले रोकने पर भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी में कमीशनखोरी चरम पर है। ठेकेदारों और कमीशन खाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि उनके हलके ही अनेक सड़कें जर्जर हैं। पैदल चलने काबिल भी नहीं रही। महम से विधायक बलराज कुंडू ने भी अपने हलके की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। रादौर से कांग्रेस विधायक बीएल सैनी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ पैचवर्क हो रहा है। उनकी दशा नहीं सुधारी जा रही। 

दुष्यंत ने इसराना से विधायक बलबीर सिंह के सवाल पर कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। गांव गवालड़ा से नारायना तक सड़क की मरम्मत पर करीब 157.62 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह सड़क समालखा के विधायक की प्राथमिकता सूची में भी है। 

गांव गवालड़ा से नामुंडा तक सड़क की मरम्मत पर 70.79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रिफाइनरी क्रॉसिंग से गांव सिंगपुरा बोहली तक की सड़क की मरम्मत के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं और मार्च 2023 तक कार्य शुरू होने की संभावना है। उनको मिली रिपोर्ट के अनुसार गांव मांडी से पुठर, बुआना लाखु तक सड़क अच्छी हालत में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें