फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन की रथयात्रा 30 नवंबर को

Wed, 27 Nov 2013 03:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन चंडीगढ़ विशाल रथयात्रा आयोजित करेगा। प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि यह रथ यात्रा दो दिनों की होगी।
विज्ञापन


पहला दिन शनिवार को सेक्टर-28 की मार्केट से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ 36 के इस्कॉन मंदिर में संपन्न होगा। दूसरा दिन रविवार को एनएसी मनीमाजना से शुरू होकर पंचकूला में संपन्न होगा।

जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत होगा। भगवान को यात्रा के दौरान 56 भोग अर्पित होंगे। इस्कॉन के सह अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि यह 25वीं रथयात्रा है।

इस्कॉन गवर्निंग बॉडी के कमिश्नर गोपाल कृष्ण गोस्वामी, यूके से कदंब कानन गोस्वामी, वृंदावन से सरस्वती स्वामी और भक्ति आश्रय के वैष्णव स्वामी, रथयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथयात्रा का रूट
अकिंचन प्रियदास ने बताया कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे सेक्टर-28 डी की मार्केट से शुरू होगी। यह सेक्टर-27, 19-27 और 20-30 की डिवाइडिंग होते हुए सेक्टर-20, 21, 22, होकर 22-23 की डिवाइडिंग से होती हुई 36 स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें