फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी ये मोहतरमा

Wed, 27 Nov 2013 01:16 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाजी इन प्रॉब्लम से फिल्मों में एंट्री करने वाली मिशा बाजवा अब साउथ की फिल्मों में भाग्य आजमाएंगी। वह जल्द ही आपको एक तेलगू फिल्म में दिखाई देंगी।
विज्ञापन


मिशा बेशक फिल्म इंडस्ट्री के लिए नई हैं पर टीवी स्क्रीन से उनका वास्ता काफी पुराना है। वह पंजाबी चैनलों के साथ काम करती रहीं और जर्नलिज्म भी किया।

मिशा ने कहा कि उनको पंजाबी फिल्मों में अच्छा रोल मिलेगा तो जरूर करेंगी। फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी की पत्नी अनु का रोल उनको बेहतर लगा। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्मों में कहानी, एक्शन, रोमांस जबरदस्त होता है।

एक्टिंग के लिहाज से भी साउथ की फिल्मों का स्तर काफी ऊंचा है। उनको साउथ की एक फिल्म से ऑफर मिला तो स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि वह फिल्म में काम करने के लिए अब तेलगू सीख रही हैं। इसके लिए एक टीचर लगा ली है।
विज्ञापन


घुग्गी बोले, फिल्म में काम करोगी
मिशा बाजवा ने बताया कि उनको पाजी इन प्रॉब्लम में काम करने का मौका अचानक मिला। गुरप्रीत घुग्गी का एक दिन फोन आया और उस फोन ने उनको चौंका दिया। बोले, एक फिल्म बन रही है, उसमें रोल करोगी। तुरंत ही हां, कह दी। सेट पर गुरप्रीत से मुलाकात हुई। यह वास्तव में कैरियर में ब्रेक देने वाला फोन रहा।

फिल्म देखकर सीखती हूं एक्टिंग
मिशा ने कहा कि उन्होंने जर्नलिज्म किया है पर एक्टिंग नहीं सीखी है। जब पाजी इन प्रॉब्लम का पहला शॉट फिल्माया गया तो थोड़ा असहज लगा, पर दूसरे सीन में वह परफेक्ट हो गईं। एक्टिंग सीखने के लिए वह फिल्मों का सहारा ही लेती हैं। जिस कैरेक्टर को देखती हैं उसके डॉयलाग खुद बोलने की कोशिश करती हैं।

मेरे क्रिटिक हैं मेरे पति
मिशा ने बताया उनके पति विकी चौधरी की वजह से ही वह फिल्मों की ओर चलीं। उन्होंने कहा कि विकी ही उनकी कमियां निकालते रहते हैं। जिससे उनको बेहतर एक्टिंग करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


अब बदल रहा है ट्रेंड
मिशा बाजवा ने बताया कि पंजाबी फिल्मों का ट्रेंड अब बदल रहा है। निर्देशकों को समझ में आ गया है कि सिर्फ कमेडी नहीं, बल्कि स्टोरी पर फिल्म चलती है। इसीलिए बड़े निर्देशक पंजाबी फिल्मों की ओर आने लगे हैं। अक्षय कुमार की पाजी इन प्रॉब्लम और सुभाष घई की डबल द ट्रबल इसी ट्रेंड को दिखा रहा है।

प्रोफाइल
पाजी इन प्रॉब्लम
बिग एफएम
जी टीवी शो राही मतवाले
ईटीसी पंजाबी
एमएच वन
एटीएन चैनल में काम (कनाडा)

यह पसंद है
पसंदीदा फिल्म-50 फर्स्ट डेट्स
पसंदीदा अभिनेता-एडम सैंडलर
पसंदीदा हीरोइन-काजल अग्रवाल
पसंदीदा भोजन-घर में बना कुछ भी
पसंदीदा पंजाबी हीरो-गुरप्रीत घुग्गी (नेचुरल एक्टर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें