फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इप्सिता का गाना बना नारी शक्ति की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जहां एक ओर रैपर बादशाह अपने गीत को लेकर विवादों में हैं, वहीं चंडीगढ़ की कलाकार इप्सिता का गाना बर्न इट डाउन महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज बनकर उभरा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज हुए इस गाने को दो हफ्तों में 2.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन

गाने में लैंगिक असमानता और पितृसत्तात्मक सोच पर तीखा प्रहार किया गया है। इसमें महिलाओं के संघर्ष, उनके साथ होने वाले भेदभाव और अदृश्य मेहनत को प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। इप्सिता ने बताया कि यह गीत उन महिलाओं को समर्पित है, जो बिना पहचान के संघर्ष करती हैं। वीडियो में महिलाओं से जुड़े चौंकाने वाले वैश्विक आंकड़े भी दिखाए गए हैं, जो समाज को सोचने पर मजबूर करते हैं। फिलहाल यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें