फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: आज मोहाली में किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स से

Mon, 27 Apr 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के वर्तमान सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें सोमवार को पहली बार मोहाली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। अपने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन का यह पहला मुकाबला होगा। यह मुकाबला रात 8:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


पिछले सीजन की उप विजेता किंग्स इलेवन का इस सीजन अभी तक प्रदर्शन न के बराबर रहा है। यही कारण है कि वह अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है।

जॉर्ज बेली की अगुवाई में अब तक खेले गए छह मुकाबलों में टीम को सिर्फ दो में जीत हासिल हो सकी है। उसके सिर्फ चार अंक ही हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे है। वहीं सनराइजर्स अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें