हरियाणा सशस्त्र पुलिस प्रथम वाहिनी अंबाला में चतुर्थ श्रेणी के पार्ट टाइम पद भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह आवेदन 27 जून तक आदेशक, प्रथम वाहिनी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस लाइन अंबाला शहर सिथ्ज्ञत कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। यह जानकारी सशस्त्र पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रथम वाहिनी में स्वीपर के 9 पद, जलवाहक के 3 पद, लांगरी के 4 पद, नाई के 3 पद, धोबी के 2 पद, दर्जी का 1 पद, कारपेंटर का 1 पद और मैसन का 1 पद रिक्त है।
यह पद चार घंटे ड्यूटी के पार्ट टाइम पद हैं और इन्हें डीसी रेट पर अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून तक अपना आवेदन हरियाणा सशस्त्र पुलिस प्रथम वाहिनी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।