फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा देवी में सिक्कों की बिक्री मामले की विजिलेंस जांच फिर शुरू

Fri, 24 Mar 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर में माता की तस्वीर वाले सोने के सिक्कों की बिक्री के मामले में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने माता के सिक्कों में हुए गोलमाल पर दो कर्मचारियों को सर्विस नियम सात के तहत चार्जशीट किया है। चार अन्य अधिकारियों के चार्जशीट की फाइल चीफ सेक्रेटरी लेवल पर पेंडिंग है। अभी कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने मंदिर में आकर सोने के सिक्कों की बिक्री का रिकार्ड देखा था। 
विज्ञापन


2013 में हुई थी विजिलेंस जांच
इससे पहले विजिलेंस जांच 2013 में हुई थी। लेकिन उस समय कर्मचारियों और अधिकारियों की सिर्फ पहचान की गई थी। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी।

बोर्ड ने की सीएम से कार्रवाई की मांग 
इसके बाद मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने सरकार से फिर मामले में जांच की मांग की थी। इस दौरान सरकार के संज्ञान में लाया गया कि सोने के सिक्कों के बिक्री में बड़ा गोलमाल हुआ था। उसके बाद विजिलेंस जांच दोबारा शुरू हुई और बोर्ड ने नियम के तहत स्टोरकीपर सुखदेव और क्लर्क अर्चना को चार्जशीट किया। साथ ही चार अन्य अधिकारियों को चार्जशीट करने सिफारिश की गई है। क्योंकि यह अधिकार सिर्फ सेक्रेटरी लेवल का है। 
विज्ञापन

यह है मामला

शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर
मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने 2002 से 4 के बीच चार और आठ ग्राम के सोने के सिक्के बनाकर बेचे थे। मकसद था श्रद्धालुओं में मंदिर और माता मनसा देवी के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ाना। उन दिनों मंदिर द्वारा तय सिक्कों की कीमत और बाजार में सोने का रेट करीब एक समान था। इस बीच बाजार में सोने का रेट बढ़ गया और मंदिर के रेट में इजाफा नहीं हुआ।

ऐसे में मंदिर के सिक्कों का रेट कम होने के कारण चहेतों को सिक्के बेचे गए। इससे मंदिर के वित्तीय कोष को नुकसान हुआ। तब अधिकारी चाहते तो मंदिर के सिक्कों का रेट रिवाइज भी कर सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस बहती गंगा में अधिकारियों ने भी हाथ साफ किए और खुद ही सिक्के खरीदकर रख लिए।

300 सोने के सिक्कों में हुआ गोलमाल
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया सोने के सिक्कों के गोलमाल में करीब 50 लाख रुपये का मंदिर के वित्तीय कोष का नुकसान हुआ है। इसमें करीब 300 सोने के सिक्के कम रेट के कारण खुद खरीदकर रखे गए या बेचे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें