फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा नेगी की हार के चलते क्रास वोटिंग करने वालों की जांच शुरू

Sat, 28 Jan 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
संजय टंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में जिन दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की है उनकी पहचान करने के लिए पार्टी की ओर से जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


वीरवार को मेयर आशा जसवाल के घर बैठक हुई, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन क्रास वोटिंग करने वालों की पहचान के लिए जांच की जिम्मेदारी महासचिव चंद्रशेखर को दी है। 

बैठक में उन छह पार्षदों ने भी भाग लिया जिनके नाम हीरा नेगी को वोट डालने के लिए तय किए गए थे। लेकिन हीरा नेगी को 4 पार्षदों ने ही वोट डाला। ऐसे में भाजपा का कहना है कि इन छह में से ही दो ने क्रास वोटिंग की है जिस कारण हीरा नेगी चुनाव नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान हीरा नेगी ने कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए मालूम हो कि साल 2015 में भी हीरा नेगी को भाजपा के अपने पार्षदों ने ही क्रास वोटिंग करके हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें