प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 504 डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रहा है। इसके लिए एक जुलाई से पंचकूला सेक्टर-6 स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
साक्षात्कार प्रक्रिया तीन सप्ताह तक चलेगी। इसमें स्पेशलिस्ट को एक्ट्रा मार्क्स दिए जाएंगे। साक्षात्कार का रिजल्ट एक माह बाद घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।