फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में इंटरनेट बंद, नहीं लग रही है ऑनलाइन कक्षाएं, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में दो दिन से इंटरनेट न चलने से ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। छात्रों की समस्याओं के समाधान नहीं हो पा रहे हैं। एक तरफ छात्रों में गुस्सा बढ़ रहा है। वहीं, शिक्षक भी आक्रोशित हैं। शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में शनिवार को घमासान मचा रहा। अधिकारियों से भी कहा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पीयू के कंप्यूटर सेंटर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ गया। उसके बाद से सेंटर बंद है। यदि काम भी हो रहा है तो बहुत कम। इसके चलते इंटरनेट सेवा बाधित हो रही है। शुक्रवार को शिक्षक दिनभर परेशान रहे। शनिवार को भी यही हाल रहा। शिक्षकों ने कहा कि नेट न चलने के कारण शनिवार को वह अपने रिसर्च संबंधित कार्य भी नहीं कर पाए। यह समस्या सभी शिक्षकों की थी। शनिवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर इंटरनेट की समस्या पर शिक्षकों ने भड़ास निकाली। कहा कि कंप्यूटर सेंटर को अपडेट किया जाना चाहिए था। एक व्यक्ति की ड्यूटी लगानी चाहिए थी ताकि इंटरनेट बाधित नहीं होता। रविवार को व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करने पर आमादा होंगे। सूत्रों का कहना है कि पीयू के अधिकारी इसे लेकर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें