फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर मोदी संग सेल्फी लेने के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत

Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
21 जून को कैपिटल कांप्लेक्स में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अब सभी प्रतिभागी अपने मोबाइल फोन भी साथ ले जा सकेंगे। एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) से मंजूरी मिलने के बाद यूटी प्रशासन ने लोगों को यह इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि दिल्ली में आयोजित हो चुके पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी लोग फोन साथ लेकर गए थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ में भी यह परमिशन दी गई है। इससे पहले प्रशासन ने फोन साथ नहीं ले जाने के आदेश जारी किए थे। हालांकि एंट्री के समय सभी फोन को स्कैनिंग से गुजरना होगा। इसके बाद ही अंदर ले जाया जा सकेगा।

लोग अपने फोन से इस ऐतिहासिक दिन के सभी लम्हों को कैद कर सकेंगे। अपने फोन से सेल्फी भी ले सकेंगे। प्रशासन पहले से ही कैपिटल कांप्लेक्स में सेल्फी जोन बना रहा है। जहां जाकर लोग सेल्फी भी ले सकेंगे। यहां पर प्रशासन की ओर से भी कैमरे उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने की इच्छा रखने वाले सेक्टर-21 निवासी संजीव ने बताया कि मोबाइल के बिना युवा एक पल भी नहीं रह सकता। उसे जहां भी कोई अनोखी चीज दिखती है, उसे फोन में कैद करना चाहता है। कैपिटल कांप्लेक्स में बहुत सी चीजें ऐसी होंगी जो अविश्वसनीय होंगी। ऐसे में फोन से उन्हें भविष्य के लिए संभाल कर रखा जा सकेगा। इस कार्यक्रम में 30 हजार 100 लोग बैठकर योग कर सकेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, चंडीगढ़ ने बताया क‌ि कैपिटल कांप्लेक्स में लोग स्कैनिंग के बाद अपने मोबाइल फोन भी ले जा सकेंगे। दिल्ली में भी इसकी इजाजत दी गई थी। उसी को देखते हुए चंडीगढ़ में भी लोगों को यह लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें