चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की योग को लेकर अनूठी पहल
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से पहले शहरवासी योग के रंग में रंगे हुए हैं। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है, हर कोई योग के रंग में रंगा नजर आ रहा है। क्रिकेट भी अब इससे अछूता नही रहा। लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने भी योगा के विभिन्न आसन को क्रिकेट स्टाइल में करने की शुरूआत की है। दिव्या कोचिंग सेंटर में इन दिनों में यू फारएवर कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही हैं।