फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF जवानों ने किया योग, पाक रेंजरों ने देखा

Thu, 23 Jun 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा की सादकी चौकी पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में योग करवाते हुए योग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फाजिल्का सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर जवानों ने योग किया, जिसे पाक रेंजरों ने देखा।
विज्ञापन


सादकी चौकी पर मंगलवार सुबह 6.00 से 8.00 बजे तक सीमा सुरक्षा बल की 90वीं बटालियन द्वारा श्रीश्री रविशंकर द्वारा संचालित आर्ट आफ लिविंग संस्थान व पंजाब कानूनी सेवा अथारिटी के सहयोग से क्षेत्र वासियों व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों को योग करवाया गया। पाकिस्तानी रेंजर भी देख रहे थे। इस योग प्रदर्शनी को देखकर पाकिस्तानी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


योग समारोह के मुख्यातिथि सीमा सुरक्षा बल की 90वीं बटालियन के कमांडेंट मुरारी प्रसाद सिंह उनके साथ सहायक कमांडेंट प्रसाद नेगी, एडवोकेट राजेश कसरीजा सहित 260 क्षेत्र वासियों जिसमें युवतियां व बच्चे भी शामिल थे, ने भाग लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें