फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युवाओं का भविष्य निखारने में करेंगे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कैरम खिलाड़ी अब शहर के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और खेल की बारीकियां सिखाएंगे। इस पहल के तहत द चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन ने शहर के युवाओं को कैरम खेल में आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी महेश सेकड़ी ने बताया कि इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचे खिलाड़ी तालिब, तूबा और निधि अब युवाओं को टिप्स देंगे और उन्हें खेल में सुधार के लिए मार्गदर्शन करेंगे। जैसे ही हमने बच्चों को प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया, खिलाड़ियों ने तुरंत सहमति दे दी।
महेश सेकड़ी ने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर कोचिंग कैंप आयोजित करती रहती है। ये कैंप ट्राइसिटी के युवाओं के लिए आयोजित किए जाते हैं जहां अनुभवी कोच खेल की बारीकियों और रणनीतियों से उन्हें अवगत कराते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी इन कैंपों में शामिल होकर युवा खिलाड़ियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल से चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा और उन्हें कैरम खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें