फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पटियाला की राव में मिला युवक का शव, हत्या या सुसाइड जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा के पास पटियाला राव झील में रविवार को एक युवक का शव पानी की सतह पर उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई जो वेल्डिंग का काम करता था। आकाश की बहन ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उसका भाई कई दिनों से घर नहीं लौटा। रविवार को झील में उसका शव पानी की सतह पर उतराता हुआ मिला। शव कई दिन पुराना लग रहा था और पूरी तरह फूल चुका था। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
कोई सुसाइड नोट या सुराग नहीं, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी पर नजर
प्रारंभिक जांच में न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही हत्या या आत्महत्या का कोई ठोस सुराग। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। पुलिस अब आकाश की कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि घर से निकलने के बाद उसका संपर्क किन लोगों से रहा। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच की जा रही है ताकि स्पष्ट हो कि आकाश झील तक कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन-कौन था।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, जल्द होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है। जांच अधिकारी ने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
सीआरपीएफ नाका, बीट बॉक्स और सीसीटीवी की लगने की जरूरत
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और एरिया पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने धनास लेक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग दोबारा उठाई है। संधू ने बताया कि खासकर काली माता मंदिर रोड का यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से पहले भी संवेदनशील रहा है। संधू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखकर कहा कि करीब पांच साल पहले तक इस इलाके में सीआरपीएफ नाका मौजूद था, जिसे बाद में हटा दिया गया। यह क्षेत्र पर्यटक स्थल होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में यहां आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है लेकिन सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। संधू ने बताया कि पूर्व डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया और सीआरपीएफ नाका दोबारा स्थापित करने का आश्वासन भी मिला था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुरक्षा बढ़ाने के लिए संधू ने सीसीटीवी कैमरे और बीट बॉक्स लगाने की भी मांग की ताकि इलाके में निगरानी व्यवस्था और नियंत्रण मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें