फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कब से? केंद्र ने मांगा समय

Sat, 16 Jan 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार ने जवाब के लिए समय मांगा है। पंजाब सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने को पत्र भेज दिया था और उद्घाटन के वक्त भी उनसे ऐसा आग्रह किया गया था। उधर, हरियाणा ने भी कहा है कि केंद्र सरकार को उड़ानें शुरू करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। केंद्र सरकार ने जवाब को समय मांग लिया है। इसके साथ ही सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


याचिका में आरोप था कि अभी तक यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गईं, जिससे विदेशी निवेश पर भी असर पड़ रहा है। मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने एडवोकेट विभब जैन के माध्यम से दायर याचिका में कहा था कि 939 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सार्वजनिक पैसा लगा है और एयरपोर्ट अथॉरिटी को 300 एकड़ जमीन भी उपलब्ध कराई गई। आरोप था कि इसके बावजूद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं करने से सार्वजनिक व्यय के बावजूद वित्तीय नुकसान हो रहा है।

याचिका में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने व अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं न होने के कारण पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के उद्योग में होने वाले संभावित विदेशी निवेश पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है। लिहाजा, अंतरराष्ट्रीय उडानें शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को समय सीमा में बांधा जाए। याचिका में मांग की गई थी कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू न कर पाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू की जानी चाहिएं। याचिका में केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी, हुडा, गमाडा और केंद्र सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें