फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल जारी, आईएलएस अभी तक नहीं हुआ ठीक

Wed, 22 Feb 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस कैट वन ठीक नहीं होने के कारण चार फ्लाइटें एक घंटे तक नहीं उतरी। इसी कारण मंगलवार को दस फ्लाइटें एयरपोर्ट पर देरी से लैंड हुई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से 21 फरवरी को 36 फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। लेकिन इंस्ट्रूमेंट लैडिंग सिस्टम (आईएलएस)  ठीक न होने से मंगलवार को भी सुबह चार फ्लाइटें लगभग एक घंटे हवा में घूमती रहीं। सुबह 10.30 बजे इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 11.30 बजे, दोपहर 12.10 बजे इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट 12.50 बजे, दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 1.51 बजे, दोपहर 1.55 बजे इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 2.47 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इसी कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अन्य फ्लाइटें भी देरी से आईं। इंडिगो की सुबह 8.10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 11.05 बजे, दोपहर 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3.05 बजे से उड़ी। वहीं सुबह 9.40 बजे एयर इंडिया की लेह की फ्लाइट 1.33 बजे, दोपहर 12.40 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1.40 बजे, रात को सात बजे आने वाली गो एयर की फ्लाइट 7.30 बजे से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक आईएलएस ठीक नहीं होने से फ्लाइटों का संचालन बाधित है। एयरफोर्स की ओर से आईएलएस को ठीक किया जा रहा है। इसी कारण फ्लाइटें देरी से चल रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें