चंडीगढ़। बाल भवन सेक्टर-23 में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया। चंडीगढ़ चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की इकाई रिहैबिलिटेशन सेंटर ऑफ स्पेशल चिल्ड्रन (प्रयास ) ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में प्रयास के विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत इन रंगारंग कार्यक्रमों ने चित्रकला, फैंसी ड्रेस तथा एकल और समूह नृत्य जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। इस अवसर की मुख्य अतिथि चंडीगढ़ प्रशासन की सचिव, सामाजिक कल्याण, अनुराधा एस चगती रहीं। न्होंने कहा दिव्यांगजन अनेक चुनौतियों और बाधाओं का सामना करते हुए जो सफलता हासिल करते हैं, वह प्रेरणादायक हैं।