फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: चंडीगढ़ में मनाया बालिका दिवस, छात्राओं ने एक-दूसरे को बांधी गुलाबी पगड़ी

Fri, 11 Oct 2024 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया मनाया गया। शहर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन
एक-दूसरे को गुलाबी पगड़ी बांधती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाबी पगड़ी बांध कर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया और हक से अपने अधिकार लेने की बात कही। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन युवसत्ता संस्था और स्कूल की गर्ल्स पार्लियामेंट ने किया। अपने अधिकारों के लिए छात्राओं ने गुलाबी पगड़ी रैली निकाली, विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बालिक दिवस मनाया। 

विज्ञापन


मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में मेयर कुलदीप कुमार, सीसीपीसीआर अध्यक्ष शिप्रा बंसल, कुंदन इंटरनेशनल स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष डॉ शशि जैन, पीयू सेंटर फॉर सोशल वर्क अध्यक्ष प्रो. मोनिका मुंजियाल सिंह और युवसत्ता (यूथ फॉर पीस) के संस्थापक प्रमोद शर्मा शामिल रहे।



प्रधानाचार्य योगेश जदली ने कहा इस साल 11 अक्तूबर के दिन नवरात्रि की अष्टमी और नवमी भी है जिसमें स्त्री शक्ति और ताकत का प्रतीक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन


मेयर कुलदीप कुमार ने कहा अपनी बेटी को बढ़ता हुआ देखकर उन्हें पूरे शहर में सभी बेटियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने की प्रेरणा मिलती है। 



प्रमोद शर्मा ने अपने समापन भाषण में बेटी बचाओ के नारे को बदलकर अपने अधिकारों की मांग करो और उन्हें प्राप्त करो पर जोर दिया। सभी प्रतिभागियों ने लड़कियों और महिलाओं के अनुकूल चंडीगढ़ के लिए काम करने की शपथ ली। 



लड़कियों के अधिकारों पर इसी तरह के कार्यक्रम सेंट जॉन्स हाई स्कूल- 26, एकेएसआईपीएस स्मार्ट स्कूल- 45, किड्स-आर-किड्स स्कूल-42, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल -मनीमाजरा, आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल-सेक्टर-21, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल- धनास, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल-मौली कॉलोनी आदि में भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें