दशहरा से एक दिन पहले शहर के आर्टिस्ट वरुण टंडन ने अपनी कलाकारी से श्रीराम और रावण के युद्ध पर एक चित्र बनाया है। खास बात यह है कि वरुण ने चित्र को बनाने के लिए हल्दी और मीर्च पाउडर का इस्तेमाल किया है।
चंडीगढ़ के युवा आर्टिस्ट वरुण टंडन के अपनी कलाकारी का परिचय देते हुए दशहरा पर्व को लेकर एक पोर्ट्रेट तैयार किया है। वरुण टंडन ने श्रीराम और रावण के चित्र बनाए हैं। खास बात यह है कि इस पोर्ट्रेट को बनाने के लिए वरुण ने हल्दी और मीर्च पाउडर का इस्तेमाल किया है। अपनी कलाकारी से उन्होंने शानदार तरीके से यह चित्र उकेरा है।
विज्ञापन
चित्र में भगवान श्रीराम को बनाया है, जिसमें उनके हाथ में धनुषबाण भी है। वहीं, रावण के चित्र में वरुण ने उसके दस सिर बनाए हैं। रावण को दशानन भी कहा जाता था। इसलिए वरुण ने हल्दी और मीर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हुए रावण के दस सिर बनाए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आर्टिस्ट वरुण टंडन ने इन दिनों चल रहे नवरात्र के उपलक्ष्य में भी अपनी कला से माता दुर्गा की तस्वीर तैयार की है। वरुण शुक्रवार को अष्टमी और नवमी के उपलक्ष्य पर पीपल के पत्ते से माता दुर्गा का चित्र बनाया है।
इससे पहले वीरवार को देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर आर्टिस्ट वरुण टंडन ने अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण टंडन ने महान भारतीय व्यवसायी स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए टाटा नमक (देश की सेहत, देश का नमक) से उनका चित्र (पोर्ट्रेट) तैयार किया। रतन टाटा का पोर्ट्रेट बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वरुण टंडन ने अपनी इस कलाकृति में टाटा कंपनियों से संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स को भी उकेरा।
वरुण टंडन मूलरूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। वरुण ने बताया कि उन्होंने कभी आर्ट वर्क की स्टडी नहीं की है। उन्होंने बीएसई की है और पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। वरुण सेल्फ थॉट से पोर्ट्रेट बनाते हैं। वह हर क्षेत्र में नाम कमा चुकी हस्तियों के पोर्ट्रेट बनाते हैं।