फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Tue, 14 Jun 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बहुत जल्दी एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रहा है। दरअसल, जून के अंत तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क लगाए जाएंगे। यह सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को बोर्डिंग पास के लिए लाइन में नहीं लगना पडे़गा। लोग यात्रा करने से एक घंटे पहले पहुंचकर यह पास ले सकेंगे।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सात विमानन कंपनियां 21 फ्लाइटों का संचालन कर रही हैं। यहां पर विमानन कंपनियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वह सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क 30 जून तक इंस्टाल करें जिससे यात्रियों को बोर्डिगिं पास के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पडे़। यात्री एक घंटा पहले आने के बाद बोर्डिगिं पास निकाल सकें।

क्यिोस्क की यह व्यवस्था विमानन कंपनी की ओर से  दी जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन तीन हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं , लेकिन यहां पर यह सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आधे घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। अगर यह सुविधा  विमानन कंपनियों की ओर से शुरू होगी तो यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, गो एयर, एयर इंडिया, इंडिगो, एयर एशिया इंडिया, विस्तारा विमानन कंपनियों की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाता है। वहीं यहां से चलने वाली सभी एयर इंडिया सहित अन्य विमानन कंपनी की ओर से यह सुविधा शुरू होगी। वहीं अभी एयर विस्तारा की दिल्ली फ्लाइट 2 मई से शुरू हुई है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पांच विमानन कंपनियों को यह लेटर लिखा जा चुका है कि सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा जून के अंत तक यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन

- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें