फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट पकड़नी है, पर स्टेट्स नहीं पता तो इन नंबर्स पर कॉल करके जान लें

Tue, 02 Jan 2018 03:51 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेल्पलाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जरूरी काम से जाना है और फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन धुंध के चलते स्टेट्स नहीं पता तो कुछ हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके जान सकते हैं। खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संबंधित विमानन कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्रा करने के पहले यदि विमानों की स्थिति की जानकारी लेनी है तो इन नंबरों पर काल कर जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


यात्री विमान की बुकिंग के समय अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिखें। इसके जरिये फ्लाइट की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। यात्रियों के लिए हेल्पलाइन इस प्रकार हैं। एयर एशिया - 08046662222, स्पाइस जेट - 9871803333/9654003333, इंडिगो - 9212783838/9910383838, जेट एयरवेज- 1800225522/+918039243333, एयर इंडिया - 18001801407, गो एयर - 9223222111, विस्तारा - 9958962222

किराया आसमान पर, उड़ानें जमीं पर
एक ओर मौसम की बेरुखी के कारण चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स लैंड नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में उड़ानों के कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर विमानन कंपनियां उड़ानों के टिकट दर में बढ़ोतरी करने में जुटी हैं। यह बढ़ोतरी विदेशी और देसी दोनों तरह के उड़ानों के किराए में की गई है। नए वर्ष पर दुबई और बैंकाक जाने के लिए अब आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी, क्योंकि बैंकाक और दुबई जाने वाली फ्लाइट्स के  किराए में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए साल पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ ही डोमेस्टिक उड़ानों के किराए में भी तीन हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। बढ़े टिकट दर दो से सात जनवरी तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन


खराब मौसम के बावजूद दुबई और बैंकाक जाने वालों की संख्या ज्यादा
एक टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि एयर इंडिया की बैंकाक की फ्लाइट के दाम पहले दस हजार रुपये थे, जो अब बढ़कर 15 हजार हो चुके हैं। इसके अलावा इंडिगो की दुबई जाने वाली फ्लाइट का टिकट रेट पहले नौ हजार रुपये था। वहीं अब यह बढ़कर 15 हजार रुपये पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नए वर्ष में इन दोनों डेस्टीनेशन के लिए यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। बताया जाता है कि बढ़ा किराया सात जनवरी के बाद घटेगा।

डोमेस्टिक फ्लाइट के टिकट रेट में दोगुना उछाल
डोमेस्टिक फ्लाइट के मामले में दिल्ली, मुंबई, पुणे और बंगलूरू की फ्लाइटों के टिकट रेट में दोगुना इजाफा हुआ है। नए साल में दिल्ली की फ्लाइट के दाम 15 जनवरी तक पांच हजार हो गए हैं। जबकि यह 25 दिसंबर तक दो हजार रुपये थे। वहीं मुंबई के टिकट के दाम छह हजार थे। यह अब 10 हजार पहुंच गया है। इस बारे में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि टिकट रेट में इजाफे का अहम कारण फेस्टिवल सीजन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें