फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः अब किचन के गीले कचरे से बनेगी खाद, जानिए स्कीम क्या है?

Tue, 02 Jan 2018 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गीले कचरे से बनेगी खाद
विज्ञापन
अब किचन का गीला कचरा भी काम आएगा, इससे खाद बनाए जाएगी। चौंक गए होंगे जानकर, लेकिन ये कारनामा कर दिया है इन लोगों ने। दरअसल किसी प्रशासनिक विभाग की मदद लिए बिना ही चंडीगढ़वासियों ने किचन के गीले कचरे से खाद बनाकर एक मिसाल कायम करने की तैयारी कर ली है। यह बेहतरीन प्रयास सेक्टर-51 के आर डब्ल्यू ए श्रेणी वन के निवासियों ने की है, जिन्होंने हर घर के गीले कचरे से खाद बनाना की योजना बनाई है। सोसायटी अध्यक्ष मनजीत कौर ने बताया कि स्वच्छता अभियान सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि आम लोगों का भी है। इस लिए उनकी सोसायटी की ओर से एक प्रयास किया जा रहा है कि वे गीले कचरे से खाद बनाए।
विज्ञापन


तीन हजार लोग रोजाना करेंगे गीले कचरे को इकट्ठा
सेक्टर-51 निवासी आर डब्ल्यू ए श्रेणी वन के हर घर से रोजाना गीला कचरा इकट्ठा किया जाएगा, जिसे एक ब्लॉक में इकट्ठा किया जाएगा। इस ब्लॉक में एक कम्पोजर मशीन लगाई जाएगी, जिसमें खाद बनाई जाएगी। सोसायटी के निवासी सर्वप्रिय निर्मोही ने बताया कि इस मशीन में करीब पांच हजार रुपये खर्चा प्रति आएगा, जिसके लिए यहां के लोगों ने ही आपस में पैसे इकट्ठे किए हैं। एक ब्लॉक में आठ घर आते है जिसमें वे गीला कचरा इकट्ठे किया जाएगा।

नए साल पर देंगे डैमो
कि चन के गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को नए साल पर 31 दिसंबर को एक डैमो भी दिया जाएगा, जिसमें लोगों को इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस डैमो में मशीन का कार्य की तमाम जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


करीब तीन महीने से कर रहे हैं इस अभियान की तैयारी
सेक्टर-51 के आर डब्ल्यू ए श्रेणी वन की ओर से इस अभियान पर पिछले कई महीनों से तैयारी की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक स्वच्छता शपथ भी 31 दिसंबर को ली जाएगी।

हर घर का कचरा अब नहीं होगा वेस्ट
इस अभियान का नारा बताते हुए सोसायटी अध्यक्ष मनजीत कौर ने बताया कि हर घर का गीला कचरा भी अब प्रयोग किया जाएगा, जिससे हम खाद बना पाएंगे। इसमें होने वाला खर्चा डोनेशन से किया जाएगा, जिसे सोसायटी के लोग आपस में इकट्ठा करेंगे।

आठ ब्लॉक में लगाई जाएगी यह मशीन
खाद बनाने के लिए कुल आठ मशीनें लगाई जाएगी, जिसमें खाद को कम्पोज किया जाएगा। इस कचरे से बनी खाद को प्रयोग वे अपने पार्क  में प्रयोग करेंगे। सोसायटी के सभी सदस्यों में इस अभियान में भाग लेने के लिए उत्साह देखने लायक है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें