इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे अपग्रेडेशन के कारण रविवार को 19 फ्लाइट्स का संचालन बंद रहेगा। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ने की आशंका बढ़ लग गई है। फ्लाइट का संचालन आठ मई तक हर रविवार को बंद रहेगा। एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने के लिए सख्त निर्देश मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च कर नया एयरपोर्ट बनाया गया है। इसके बावजूद भी अब तक यहां से अन्य देशों के लिए फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पाई हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने 10 अप्रैल से पांच रविवार को इसे बंद रखने का निर्देश जारी किया था।