फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हो इमिग्रेशन सेवा: हाईकोर्ट

Thu, 07 Apr 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
नए एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू न होने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से यहां 10 दिन में इमिग्रेशन सेवा शुरू करने को कहा है। जस्टिस एसएस सारों व गुरमीत राम वाली डिवीजन बेंच ने यह बात तब कही, जब वीरवार को बेंच को बताया गया कि इंडिगो कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने को तैयार है, लेकिन इस मामले में इमिग्रेशन संबंधी कुछ औपचारिकताएं बची हैं, जिसे पूरा करने में दो महीने का समय लगेगा। 
विज्ञापन


बेंच ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन को मंत्रणा कर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर रिपोर्ट मांगी थी। वीरवार को बेंच को बताया गया कि पांच अप्रैल को इस संबंध में मीटिंग हुई। इस दौरान सामने आया कि एएआई चंडीगढ़ को कॉम्बो फ्लाइट्स के माध्यम से यहां के लोगों को उड़ानों की सेवा देने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए सिक्योरिटी क्लीयरेंस जरूरी थीं।

इसके बारे में केंद्रीय गृह सचिव ने एएआई को बताया कि योजना को मंजूरी मिल गई है। इंडिगो कंपनी दुबई से चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू करने को तैयार है, लेकिन कस्टम से जुड़ी कुछ क्लीयरेंस नहीं हुई है। इसके लिए नागरिक उड्डयन सचिव ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ को पंजाब कस्टम से मामला उठाने को कहा है।
विज्ञापन


अदालत को उम्मीद, कंपनियां दिखाएंगी दिलचस्पी 
बेंच को यह भी बताया गया कि इंडिगो की ओर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम शुरू करने में 45 दिन का समय लगेगा। साथ ही बताया कि एएआई को एमएचए ने कहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन सेवा शुरू करने केलिए दो महीने का समय लगेगा, लेकिन बेंच ने यह काम 10 दिन में पूरा करने को कहा है। बेंच ने कहा है कि यदि इंडिगो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने को तैयार है तो प्रतियोगितावाद के इस दौर में अन्य कंपनियां भी जल्द ऐसी सेवाएं शुरू करने में दिलचस्पी दिखाएंगी। 

जेट एयरवेज और स्पाइस जेट उड़ाने शुरू करने को तैयार नहीं 
बेंच को अवगत कराया गया है कि जेट एयरवेज की ओर से कहा गया है कि उसकी अभी तुरंत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की कोई योजना नहीं है। जबकि स्पाइस जेट ने हाल ही में अमृतसर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की हैं, ऐसे में वह चंडीगढ़ से अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं कर सकती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें