फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतपाल पर हमले का अलर्ट, 110 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन, 1000 से अधिक जवानों ने मारे छापे

Thu, 02 Mar 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के आदेश पर राज्य के सभी जिलों में एक ही समय पर छापे मारे गए। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सीपी व एसएसपी को इन छापों की निजी तौर पर निगरानी करने और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुफिया एजेंसियों ने 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर हमले का अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कुछ देश विरोधी तत्व उस पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसकी आड़ में पंजाब की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची गई है। एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को इस आशंका की जानकारी दे दी है। इसके अलावा ऐसे तत्वों को हो रही फंडिंग पर नजर रखने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन


वहीं, अलर्ट के बीच पंजाब पुलिस ने गुरुवार को देश व समाज विरोधी तत्वों से जुड़े 110 से अधिक स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आपरेशन में 1000 से अधिक मुलाजिमों की 110 पार्टियां शामिल हुईं। इस दौरान संदिग्ध लोगों के घरों से जानकारी जुटाई गई। इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों से डाटा भी इकट्ठा किया है। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के आदेश पर राज्य के सभी जिलों में एक ही समय पर छापे मारे गए। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सीपी व एसएसपी को इन छापों की निजी तौर पर निगरानी करने और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गैंगस्टरों और अपराधियों से पूछताछ के बाद किए गए खुलासों के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई थी। पुलिस टीमों ने हथियार व लाइसेंसों की भी जांच की है और इनके स्रोत के बारे में पूछताछ की गई। आगे जांच के लिए विदेश जाने वाले या वहां रह रहे पारिवारिक सदस्यों की यात्रा का विवरण, विदेश से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन व संपत्ति आदि के विवरण की जानकारी जुटाई गई।

अजनाला कांड में अमृतपाल पर कार्रवाई की तैयारी
उधर, चौतरफा आलोचना में घिरी पंजाब सरकार ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पुलिस इस मामले से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रख रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद विदेशी फंडिंग की जांच भी शुरू कर दी है। खुफिया एजेंसियां अमृतपाल के अलावा उसके पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों व करीबियों और 'वारिस पंजाब दे' संगठन से जुड़े लोगों पर नजर रख रही हैं।

अमृतपाल और उसके करीबियों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। विदेश में उनके संपर्कों और पंजाब आकर अमृतपाल से मिलने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। एजेंसियों को आशंका है कि अमृतपाल से निजी तौर पर आकर मिलने वाले लोग हवाला के जरिए पैसा पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें