फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: सफीदों नगर पालिका में स्थायी सचिव नियुक्ति का निर्देश, निकाय मंत्री बोले- 35 करोड़ के घोटाले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Thu, 03 Mar 2022 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि जींद जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 (28.02.2022 तक) के दौरान मनरेगा योजना के तहत 3436.25 लाख रुपये की राशि खर्च कर 1073 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सत्र के दूसरे दिन सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने नगर पालिका में स्थायी सचिव नियुक्त नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि नपा सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, इस कारण सफीदों में विकास कार्य अटके पड़े हैं। मामला सदन में उठाने के बाद निकाय मंत्री ने तुरंत प्रभाव से नपा में सचिव नियुक्ति का निर्देश दिया।

विज्ञापन


विधायक के सवाल के जवाब में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया कि सफीदों नगरपालिका में 35 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित मामले की जांच उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सफीदों द्वारा की जा रही है। जांच से संबंधित सभी अभिलेख/फाइलें नगर पालिका सफीदों द्वारा जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई हैं, जिसकी समीक्षा जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है। आवश्यकतानुसार मौके पर निरीक्षण किए जाएंगे व नमूने लिए जाएंगे। 

जींद की छह कालोनियों के नियमितीकरण प्रस्ताव पास
जींद शहर की 35 कालोनियों के नियमितीकरण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि छह कालोनियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है और शेष 29 कालोनियों के प्रस्ताव आने पर नियमितीकरण के लिए विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में नहीं बनेगा सामुदायिक केंद्र
एक अन्य सवाल के जवाब में कमल गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में पंजीरी प्लांट में एक सामुदायिक केंद्र बनाने के संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण नहीं हो रहा है, क्योंकि भूमि की अनुपलब्धता के कारण इसे अव्यवहार्य घोषित किया जा चुका है।

जींद जिले में मनरेगा के तहत 3436 लाख रुपये खर्च: बबली
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि जींद जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 (28.02.2022 तक) के दौरान मनरेगा योजना के तहत 3436.25 लाख रुपये की राशि खर्च कर 1073 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। देवेंद्र सिंह ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन पटल पर रखे गए सवाल के जवाब में दी।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि जींद जिले में जॉब कार्ड धारकों की कुल संख्या 63878 है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 43770 और 2021-22 में 40953 जॉब कार्ड धारकों को क्रमश: लगभग 1,02,000 और 8,28,000 दैनिक रोजगार प्रदान किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें