गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में नहीं बनेगा सामुदायिक केंद्र
एक अन्य सवाल के जवाब में कमल गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में पंजीरी प्लांट में एक सामुदायिक केंद्र बनाने के संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण नहीं हो रहा है, क्योंकि भूमि की अनुपलब्धता के कारण इसे अव्यवहार्य घोषित किया जा चुका है।
जींद जिले में मनरेगा के तहत 3436 लाख रुपये खर्च: बबली
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि जींद जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 (28.02.2022 तक) के दौरान मनरेगा योजना के तहत 3436.25 लाख रुपये की राशि खर्च कर 1073 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। देवेंद्र सिंह ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन पटल पर रखे गए सवाल के जवाब में दी।
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि जींद जिले में जॉब कार्ड धारकों की कुल संख्या 63878 है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 43770 और 2021-22 में 40953 जॉब कार्ड धारकों को क्रमश: लगभग 1,02,000 और 8,28,000 दैनिक रोजगार प्रदान किया गया।