फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बलदेव ने एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दिखाया जोश... जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पुलिस इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर देश, शहर और पुलिस विभाग का नाम फिर रोशन किया है। बलदेव कुमार मालदीव में आयोजित 54वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 15 जुलाई को गए थे। स्वर्ण पदक जीतने के बाद शुक्रवार को वह वापस चंडीगढ़ स्थित अपने घर लौटे। बलदेव कुमार ने 50-60 आयु वर्ग कैटेगरी में टॉप रैंक हासिल किया है। बलदेव कुमार ने कहा अब उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल पर है। इससे पहले 2021 में आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर इंस्पेक्टर बलदेव ने बताया कि यह मेडल चंडीगढ़वासियों के लिए है। बलदेव कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस विभाग के डीजीपी प्रवीर रंजन को सहयोग करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। 54 वर्षीय बलदेव कुमार कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। वह वर्ष 1995 में चंडीगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।
काम के मामले में भी जांबाज हैं बलदेव कुमार
बलदेव कुमार बीते दो साल से चंडीगढ़ पुलिस विभाग के ट्रैफिक विंग में सेवाएं दे रहे हैं। वह अपनी ड्यूटी के साथ बॉडी बिल्डंग चैंपियनशिप की तैयार करते आ रहे हैं। वह शहर में कई बार थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी रह चुके हैं। वहीं चंडीगढ़ के गैंगस्टर मोंटी शाह को पकड़ने के दौरान उसने बलदेव कुमार पर गोली चला दी थी जिसमें वह बालबाल बच गए थे, लेकिन आरोपी को मौके पर धर दबोचा था।
विज्ञापन

बॉक्स
वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में जीता था कांस्य पदक
बलदेव कुमार ने 12वीं डब्ल्यूबीपीएफ, वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले बदलेव कुमार ने सितंबर 2019 में इंडोनेशिया के बट्टम में आयोजित 53वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रजत पदक और नवंबर 2019 में दक्षिण कोरिया में आयोजित 11वीं बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। इसके अलावा कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बदलेव ने 50 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

वर्जन
डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का काफी सहयोगा रहा। मैं सभी अधिकारियों का सहयागे के लिए धन्यवाद करता हूं।
-बलदेव कुमार, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें