फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INSO Protest: राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग, इनसो का प्रदर्शन, पुलिस ने दिग्विजय को लिया हिरासत में

Wed, 16 Aug 2023 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो इनसो राजस्थान के हर कॉलेज, विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करेगा। उन्होंने गहलोत सरकार को चेताते हुए कहा कि उनकी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और सरकार के हर अलोकतांत्रिक कदम का डटकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के छात्र संगठन इनसो ने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग जोर-शोर से उठाई है। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दिग्विजय चौटाला, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल सहित सैकड़ों युवाओं को हिरासत में ले लिया और मालवीय नगर थाने ले गई। 

विज्ञापन


करीब तीन घंटे रखने के बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाद में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर राजस्थान की गहलोत सरकार युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती। इनसो छात्र संघ चुनाव करवाकर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनसो सीएम अशोक गहलोत के आवास का घेराव करेगा। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो इनसो राजस्थान के हर कॉलेज, विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करेगा। उन्होंने गहलोत सरकार को चेताते हुए कहा कि उनकी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और सरकार के हर अलोकतांत्रिक कदम का डटकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत को आम चुनाव का डर है, इसलिए उन्होंने छात्र संघ चुनाव पर ताला लगाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें