फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच शुरू, मोगा व फिरोजपुर के एसएसपी की जांची जाएगी भूमिका

Thu, 06 Jan 2022 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। हालांकि पंजाब सरकार इसे चूक नहीं मान रही है। राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि दो जिलों के अधिकारियों की भूमिका जांची जाएगी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने फिरोजपुर में फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले और बाद में लौटने के मामले को सुरक्षा में चूक नहीं माना है लेकिन इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी इस सारे मामले की जांच के आदेश जारी करने के साथ ही साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी, एनएसजी व केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की होती है। पंजाब पुलिस सीधे तौर पर दखलअंदाजी नहीं कर सकती क्योंकि राज्य पुलिस ऐसे मामले में पीएम की सिक्योरिटी के दिशा निर्देश के तहत काम करती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बावजूद राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच करवाने का फैसला किया है ताकि भाजपा नेताओें द्वारा सुरक्षा चूक के लगाए आरोपों की असलियत सामने आ सके। चन्नी ने कहा कि जांच के लिए किन अधिकारियों को शामिल किया जाएगा, इसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 

फिलहाल दो जिलों फिरोजपुर और मोगा के अधिकारियों की भूमिका की जांच होगी। क्योंकि किसानों ने मोगा में अचानक धरना देते हुए सड़क जाम की थी जबकि इसकी जानकारी पहले से मोगा के एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को थी या नहीं, इसकी अलग से जांच होगी। जबकि फिरोजपुर के एसएसपी की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


चन्नी ने बताया कि पंजाब दौरे को लेकर पीएम मोदी के सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीजीपी नागेश्वर राव को सौंपी गई थी। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग को भी चौकस रखा गया था। वहीं डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय भी सिक्योरिटी प्लान के तहत काम रहे थे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पीएम सुरक्षा के प्रत्येक रूट व आने-जाने वाले रास्ते की सारी खबर एनएसजी व एसपीजी मुख्य तौर पर देखती है।

भारतीय किसान संघ क्रांतिकारी ने जाम की थी सड़क
फिरोजपुर के पियारियाना गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए भारतीय किसान संघ (क्रांतिकारी) का हाथ बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के विरोध में पियारियाना गांव के पास एलिवेटेड रोड को जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उन्हें नहीं पता था कि पीएम मोदी के जाने के बाद खबर वायरल होने तक इस रास्ते पर पीएम मोदी रुकेंगे। क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष डॉ दर्शन पाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें